महिला के साथ हुआ दर्दनाक हादसा, पर हिम्मत न हार खुद पहुंची अस्पताल

Saturday, Apr 07, 2018 - 02:50 PM (IST)

बीजिंगः चीन में एक महिला के चमत्कारिक रूप से जीवित रहने का मामला सामने आया है। महिला का नाम शेन बताया जा रहा है। महिला अपने खेत में कटाई कर रही थी, इसी दौरान ये घटना हुई। दर्द से कराहते हुए महिला खुद बस में बैठकर अस्पताल गईं, जहां डॉक्टरों ने महिला के सिर से कैंची निकाली, अब महिला की हालत ठीक बताई जा रही है। 

डॉक्टरों का कहना है कि महिला के सिर में कैंची का एक भाग 1.5 इंच अंदर चला गया था। कैंची को सिर से बाहर निकालने के लिए डॉक्टरों को काफी सावधानी बरतनी पड़ी। डॉक्टरों ने महिला के दो ऑपरेशन किए। महिला खेत में लगे एक पेड़ पर चढ़ने की कोशिश कर रही थी। पेड़ पर चढ़ने के लिए महिला ने बांस के ध्रुव से कैंची को जोड़ने की कोशिश की लेकिन महिला की ये योजना सफल नहीं हो पाई और बांस नीचे गिर गया, जिसके बाद कैंची महिला के सिर में घूस गई। जब महिला के साथ ये हादसा हुआ तो घर पर कोई नहीं था।  

Isha

Advertising