पत्नी को पसंद नही आया बच्चा, कहा- स्पर्म डोनर को वापस लौटा दो

Thursday, Dec 20, 2018 - 06:15 PM (IST)

इंटरनेशनल डैस्कः यूं तो स्पर्म डोनेशन अब कोई नई बात नहीं रह गई है और इसके जरिए कई दंपतियों की संतान प्राप्ति की इच्छा भी पूरी हुई है। आम तौर पर कुछ मेडिकल परिस्थतियों में ही लोग इसका सहारा लेते हैं। लेकिन  सुंदर और बुद्धिमान बच्चे की चाहत में इंसान क्या कुछ करने लगा है इसका एक अनोखा मामला सामने आया है। एक महिला डोनेट किए हुए स्पर्म से मां तो बनी लेकिन उसे अपना ही बच्चा पसंद नहीं आ रहा है।

महिला ने इसको लेकर पति से काफी नाराजगी भी व्यक्त की है।  महिला ने अपने पति से नाराज होकर कहा है कि उसे बच्चा पसंद नहीं आया है, इसलिए ये बच्चा जिसने स्पर्म डोनेट किया था उसे ही वापस दे दिया जाए। महिला के पति ने Reddit पर आपबीती बयां की है।सोशल मीडिया पर खुलासा करते हुए 30 वर्षीय पति ने बताया कि उसे अपनी फैमिली के बारे में बात करते हुए अजीब लग रहा है।

उसकी पत्नी किसी अच्छे जीन का बच्चा चाहती थी जो दिखने में खूबसूरत हो इसलिए वह डोनेट किए गए स्पर्म से मां बनी, लेकिन डिलिवरी के बाद उसे बच्चा नहीं पसंद आ रहा है और वह इसे स्पर्म डोनेट करने वाले को लौटाने की बात कर रही है। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी ने जब फैमली प्लानिंग की आपसम में बात की तो महिला ने अपने पति से बच्चा पैदा करने से मना कर दिया था क्योंकि उसका पति दिखने में आकर्षक नहीं है। महिला के पति ने बताया कि उसकी पत्नी को बच्चे का लुक नहीं पसंद आ रहा हैं। व्यक्ति ने कहा कि उसे समझ नहीं आ रहा है कि उसे क्या करना चाहिए, क्या महिला ने उससे सिर्फ पैसों के लिए शादी की है। 

 

Tanuja

Advertising