158 किलो की लड़की बनी ''Bikini Girl'', देख बोल उठेंगे वाह!(Pics)

Wednesday, Apr 06, 2016 - 01:38 PM (IST)

लंदन: इंग्लैंड के हर्टफोर्ड शायर की रहने वाली 24 साल की एंबर रोज का मोटापा देखकर एक आदमी को लगा कि वो प्रेगनेंट है। बस फिर क्या था उसी वक्त एंबर ने सोच लिया कि वे वजन घटा कर रहेंगी। हालांकि इसके लिए उन्होंने 75 हजार से भी ज्यादा रुपए तक खर्च किए हैं। एक वक्त वो भी था जब एंबर बिना रुके ढेर सारा खाती थीं, लेकिन बाद में उसने जंक फूड तक छोड़ दिया। उनकी मेहनत रंग लाई और अपनी बिकिनी बॉडी पर उन्हें गर्व है।

बता दें ति पहले उनका वजन 158 किलो तक था लेकिन 82 किलो घटाने के बाद अब वे 76 किलो की हो गया। वह अपने मोटापे से खासी परेशानी थी। एंबर को हर बार प्लेन की टिकट खरीदते समय अपने लिए दो टिकट लेने पड़ते थे क्योंकि वे एक सीट में सैट ही नहीं हो पाती थीं। उनकी तोंद के लिए अलग से सीट बेल्ट की भी जरूरत पड़ती थी। एंबर इतनी शर्मिंदा होती थीं कि वे कहीं भी घूमने जाएं, अपने शरीर को पूरा ढक कर रखती थी। 

Advertising