महिला विधायक की शर्मनाक हरकत, बिकिनी में अश्लील हरकतें करती नजर आई तो लोगों ने जमकर लगाई क्लास

Thursday, Jul 07, 2022 - 02:02 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्क: सोशल मीडिया पर एक महिला विधायक की शर्मनाक हरकत लोगों को रास नहीं आ रही जिस वजह से वह अब ट्रोल हो रही है। दरअसल, एक महिला विधायक ने अपने क्षेत्र के लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचने के लिए एक वीडियो बनाया जिसमें वह बिकिनी में अश्लील हरकतें करती नजर आती हैं।  लेकिन लोगों का ध्यान अपनी ओर अकर्षित करना तो दूर वह लोगों के गुस्से का शिकार हो गई।

दरअसल, महिला विधायक टियारा मैक, अमेरिका के रोड आइलैंड के डिस्ट्रिक्ट 6 का प्रतिनिधित्व करती हैं।  उन्होंने हाल ही में टिकटॉक पर अपना एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह बिकिनी में नजर आती हैं और सिर के बल खड़े होकर डांस करती दिखती हैं।  वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- ब्लॉक आइलैंड पर लोगों का ध्यान आकर्षित करने की कोशिश करती एक होनहार सेनेटर।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Tiara Mack RI State Senate #6 (@mackdistrict6)

वहीं वीडियो वायरल होते ही आइलैंड स्टेट सेनेटर टियारा मैक की खूब आलोचना हो रही है। अलोचनाओं की शिकार हुई महिला विधायक के इस वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट कर लिखा कि इस पोस्ट के बाद मैं आपकी यह शिकायत बिल्कुल भी सुनना नहीं चाहता हूं कि ‘इस देश में महिलाओं की इज्जत नहीं की जाती है’।

जवाब में महिला विधायक ने कहा- हनी बेबी. ऐसा नहीं है. क्योंकि मेरे पास Ivy लीग की डिग्री है और मैं स्टेट सिनेटर के पद पर बैठी हूं. मेरे पहनावे से इसका कोई लेना देना नहीं है। बता दें कि रोड आइलैंड सीनेट के लिए  टियारा मैक को 60 फीसदी वोट मिले थे और उन्होंने 5 जनवरी 2021 को यह पदभार संभाला था।  
 

Anu Malhotra

Advertising