व्हाइट हाऊस की बाड़ पर चढ़ती पकड़ी गई महिला

Wednesday, May 17, 2017 - 05:32 PM (IST)

वॉशिंगटन: अमरीकी सीक्रेट सर्विस ने व्हाइट हाऊस की बाड़ पर चढ़ती एक महिला को पकड़ा है इस घटना के वक्त राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्रपति कार्यालय के अंदर थे। सीक्रेट सर्विस ने अपने ट्विटर अकाउंट में कल इस घटना की जानकारी दी। उसने ट्वीट किया,‘‘सीक्रेट सर्विस पेन एवे नार्थ फेंस लाइन के पास बाइक रैक में कूद कर आने वाले व्यक्ति की जांच कर रही है। संदिग्ध हिरासत में है।’’ इस घटना के बाद पेन्सिल्वेनिया एवेन्यू के साथ व्हाइट हाऊस की नार्थ फेंस को बंद कर दिया गया है।  

न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार इससे पहले की महिला फेंस को लांघ पाती सीक्रेट सर्विस के अधिकारियों ने उसे पकड़ लिया। उस पर गैरकानूनी ढंग से प्रवेश के आरोप लगाए गए हैं। महिला की तत्काल पहचान नहीं हुई है। घटना के वक्त ट्रंप व्हाइट हाऊस के अंदर थे और वेस्ट विंग का अधिकतर भाग व्हाइट हाऊस कर्मचारियों से भरा हुआ था। इस वसंत में व्हाइट हाऊस के फेंस को फांद कर अंदर जाने के कई प्रायस हो चुके हैं, जिनमें से एक इसमें सफल भी हो गया था।10 मार्च को कैलीफोर्निया का एक व्यक्ति अवरोधकों को पार कर अंदर आ गया था और पकडे जाने से पहले 17 मिनट तक वहां रहा था। सीक्रेट सर्विस उस मामले की जांच कर कर रही है और उसने रात्रि ड्यूटी में तैनात दो अधिकारियों को हटा दिया है। 

Advertising