जिंदगी और मौत के बीच लटकी रही महिला, वी​डियो हुआ Viral

Monday, Apr 30, 2018 - 06:02 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्क: इन दिनों सिंगापुर के सीमाई शहर की एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है जिसमें एक महिला जिंदगी और मौत के बीच लटकी हुई दिखाई दे रही है। एक घर की तीसरी मंजिल पर लटकी महिला को आसपास के लोगों ने भी बचाने का काफी प्रयास किया लेकिन खिड़की के सहारे काफी देर लटकने के बाद वह नीचे गिर गई। जिस कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि खिड़की पर लटकी 30 वर्षीय महिला को एक शख्स बालों से पकड़कर गिरने से बचा रहा है। घटना के समय शख्स दूसरी मंजिल पर खड़ा था महिला को गिरता देख उसने तुरंत उसे पकड़ लिया। हालांकि वह उसे ज्यादा देर तक रोकने में कामयाब नहीं रह पाया और महिला ​फिसलकर नीचे गिर गई। 



महिला जैसे ही नीचे गिरी उसे आसपास के लोग बचाने के लिए भागे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस अधिकारी के अनुसार वह महिला लोगों के घरों में काम करती है अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि उसने आत्महत्या करना का प्रयास किया या यह सिर्फ एक हादसा है। मामले की जांच की जा रही है। 

 

 

 

vasudha

Advertising