मानव तस्करी का ये ढंग जान रह जाएंगे दंग!

Thursday, Jan 05, 2017 - 02:52 PM (IST)

मोरक्को:मोरक्को में अजीबोगरीब मामला सामने आया।दरअसल यहां महज 22 साल की महिला को एक अफ्रीकी लड़के को सूटकेस में छिपाकर स्पेन में तस्करी के लिए ले जाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।महिला को पिछले हफ्ते मोरक्को के पास स्यूता की सीमा के पास से गिरफ्तार किया गया।


स्पेन के सिविल गार्ड ने एक बयान में बताया कि लड़के को तुरंत इलाज के लिए भेजा गया क्योंकि सूटकेस में बंद होने के कारण उसे सांस लेने में परेशानी हो रही थी।अथॉरिटीज ने बताया कि बॉर्डर कंट्रोल को तब शक हुआ जब उन्होंने देखा कि महिला ट्रॉली में सबसे ऊपर सूटकेस रख कर जा रही थी।स्पेन के ऑफिशल्स के मुताबिक महिला एजेंट्स से बात करते समय बहुत घबराई लग रही थी।

Advertising