रेस्तरां में महिला को सांप ने डंसा

Tuesday, Sep 26, 2017 - 01:00 PM (IST)

वॉशिंगटनः अमरीका के वर्जीनिया में महिला को सांप (कॉपरहेड स्नेक) ने डंस लिया। घटना तब की है, जब महिला रेस्तरां में अंदर जा रही थी। शुरुआत में तो उसे लगा था कि किसी मधुमक्खी ने काटा होगा। लेकिन ध्यान से देखने पर सांप के काटने का पता लगा। महिला को इलाज के लिए फौरन अस्पताल ले जाया गया था। सांप कहां से रेस्तरां में आया यह पता नहीं लग पाया।

रेचल मायरिक यहां फ्रेडिक्सबर्ग में रियल एस्टेट एजेंट हैं। वह स्टीकहाउस में 12 सितंबर को परिवार संग एक रेस्तरां गई थीं। वहां अंदर जाते वक्त अचानक उन्हें पैर में भयंकर दर्द महसूस हुआ।  लेकिन जब उन्हें चलने में ज्यादा परेशानी हुई, तो उन्होंने पैर और सैंडल को गौर से देखा। तब उन्हें महसूस हुआ कि वह मधुमक्खी नहीं आठ इंच लंबा सांप था।

वर्जिनिया में कॉपरहेड स्नेक सबसे जहरीले सांपों में से माने जाते हैं। मायरिक के ब्वॉयफ्रैंड माइकल क्लेम का इस घटना पर कहना था कि उन्होंने वह सांप देखा था और उसे कुचलकर मारने की कोशिश भी की थी। घटना के फौरन बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। मायरिक ने अपने सूजे हुए पैर और अंगूठे की फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी।  

Advertising