गैर-मर्द से बात करने की मिली एेसी सजा, तस्वीरें देख दंग रह जाएंगे आप

Thursday, Sep 14, 2017 - 02:39 PM (IST)

इंडोनेशिया: इंडोनेशिया के अचेह में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया। दरअसल यहां ग्यारह लोगों को अलग-अलग गुनाहों के लिए सरेआम कोड़े मारे गए। इंडोनेशिया की कुल जनसंख्या के 90 प्रतिशत लोग मुस्लिम हैं और यहां अलग अलग जगहों पर शरिया कानून लागू है। लेकिन अचेह एक ऐसा प्रांत है, जहां पूरी तरह से शरिया कानून ही लागू है।

यहां लोगों को गैंबलिंग ले अलावा शराब पीने, गे सेक्स और शादी के बाद किसी और से संबंध रखने की भी मनाही है। ऐसी ही सजा 11 सितंबर को इन अपराधों के दोषी पाए गए लोगों को दी गई। इनमें एक महिला भी थी।
महिला को शक के आधार पर एेसी सजा दी गई। दरअसल महिला पर शक था कि उसका अपने पति के अलावा किसी और के साथ भी अफेयर है। हैरानी की बात ये है कि सजा के समय पुलिस के अलावा आम जनता भी वहां जुटी हुई थी लेकिन किसी ने भी कुछ नहीं कहा। 

Advertising