बेटी के नाबालिग बॉयफ्रैंड का मां ने किया एेसा हाल, हो जाएंगे रोंगटे खड़े

Monday, Jan 30, 2017 - 11:38 AM (IST)

जॉर्जिया: जॉर्जिया में एक महिला ने बेटी के बॉयफ्रैंड से कुछ एेसा किया कि जिसे जानकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। जी हां इस महिला ने 13 साल के लड़के के साथ उस समय रेप किया जब वह रात में उसकी बेटी से मिलकर घर से निकल रहा था। मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक इलेन गुडमैन नाम की महिला को पुलिस ने नाबालिग से शारीरिक संबंध बनाने और फोर डिग्री रेप के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस को एक रिपोर्ट मिली थी, जिसमें दावा किया गया था कि महिला ने नाबालिग के साथ शारीरिक संबंध बनाए।

रेप के आरोप के अलावा महिला पर लड़के को लेकर एक दोस्त के अभद्र चैट करने का भी मामला सामने आया है। लड़का महिला के घर पर उससे मिलकर बाहर आ रहा था। जिसके बाद महिला ने कार में रेप किया गया। लड़के ने चिल्ड्रेन एडोकेसी सैंटर को बताया कि गुडमैन ने पहले उसे किस किया और फिर निर्वस्त्र करके उसके साथ संबंध बनाए। पुलिस ने महिला की गाड़ी से डीएनए, कपड़े और सेलफोन बरामद किया था। 

इस मामले की सुनवाई करते हुए डिप्टी अटॉर्नी जनरल ने कहा कि महिला ने सिर्फ अपने बारे में सोचा और लड़के को लेकर उसके मन में कोई चिंता नहीं थी। इस जुर्म के कारण पीड़ित को कई तरह का प्रभाव पड़ा है। यह बुरी तरह से चोट पहुंची और शर्मिंदगी उठानी पड़ी। यहां तक की उसकी पढ़ाई भी बुरी तरह से प्रभावित हुई। जिसके बाद महिला को 2  साल के लिए जेल भेजा गया और सेक्सुअल डिसऑर्डर के लिए काउंसलिंग के आदेश दिए। गुडमैन को जीवन भर के लिए यौन अपराधियों की सूची में डाल दिया जाएगा।
 

Advertising