इलाज के लिए आए युवक को बनाया सैक्स गुलाम,  मनोचिकित्सक महिला गिरफ्तार

Tuesday, Apr 10, 2018 - 01:52 PM (IST)

वॉशिगटनः अमरीका के इलिनियॉस के एक मेैटल हैल्थ सैंटर में काम करने वाली एक 53 वर्षीय महिला को मरीज के साथ यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। महिला पर आरोप है कि उसने इलाज के लिए आए एक युवक को 3 वर्षों तक सैक्स गुलाम बना कर रखा। डेलीमेल की खबर के मुताबिक आरोपी महिला का नाम क्रिस्टी लेनहार्ड्त है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक क्रिस्टी लेनहार्ड्त इलिनियॉस के एल्गिन मैंटर हैल्थ सैंटर में मनोचिकित्सक के तौर पर काम करती थी। 2014 में बेनाहडैम हर्ट नाम के युवक को पागलपन के इलाज के लिए सैंटर में लाया गया था। बेनाहहैम हर्ट ने ही महिला के खिलाफ यौन दुराचार के आरोपों में मुकदमा दर्ज कराया था। 

हर्ट ने आरोप लगाया था लेनहार्ड्त ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने किए उसे सैंटर से रिलीज करने में देरी की। शिकागो के रहने वाले हर्ट ने 2017 में महिला के खिलाफ इलिनियॉस के ह्यूमन सर्विस के डिपार्टमेंट में शिकायत दर्ज कराई थी। हर्ट ने अपनी शिकायत में चौंकाने वाले खुलासे करते हुए बताया था कि लेनहार्ड्त उसका कई तरह से यौन उत्पीड़न करती थी।

Tanuja

Advertising