इस महिला को है अपने पति से एेलर्जी

Thursday, Nov 17, 2016 - 01:30 PM (IST)

वॉशिंगटन: दुनियाभर में कई एेसे लोग हैं जिन्हें कई चीजों से एेलर्जी होती हैं लेकिन ये एेसी महिला है जिसे अपने पति से ही एलर्जी है । सुनने में थोड़ा अजीब जरूर लगेंगा लेकिन ये बात यच है।

'द इंडिपेंडेंट' की रिपोर्ट के मुताबिक अमरीका में रहने वाली जोहाना वॉटकिन्स बीते एक साल से अपने बेडरूम में ही कैद होकर रह गई है।दरअसल महिला मास्ट सेल ऐक्टिवेशन सिंड्रॉम(एमसीएएस) से पीड़ित है।इस बीमारी की वजह से उसे लगभग हर चीज से ऐलर्जी है।जैसे धूल,खाना,तमाम तरह के कैमिकल्स तक से ऐलर्जी है।जोहाना के पति ने अपनी पत्नी के लिए एक 'सेफ जोन' बनाया है, जहां खिड़कियां बंद रहती हैं, धूप नहीं आती और रूम को प्लास्टिक से कवर कर दिया गया है।इस बीमारी में मरीज को इंसान के शरीर की गंध से भी एलर्जी होने लगती है।

ऐसे में जोहाना का पति भी उसके करीब नहीं आ सकता हैं।सिर्फ डॉक्टर के पास चैकअप करवाने के लिए ही जोहाना अपने बेडरूम से बाहर निकलती हैं।हालांकि एमसीएएस से पीड़ित अधिकतर लोगों का इलाज हो जाता है लेकिन जोहाना का मामला अलग है।लेकिन फिर भी जोहाना और उनके पति स्कॉट को उम्मीद है कि एक दिन जोहाना ठीक हो जाएंगी।

Advertising