बॉयफ्रेंड के टुकड़े कर बिरयानी खिलाने वाली महिला ने किए खौफनाक चौंकाने वाले खुलासे
Friday, Nov 23, 2018 - 05:35 PM (IST)
दुबईः संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में बॉयफ्रेंड का मर्डर कर उसके शव के टुकड़े-टुकड़े कर बिरयानी बनाकर अपने पाकिस्तानी नौकरों को खिलाने वाली महिला ने अपना अपराध कबूल कर लिया है। पुलिस पूछताछ में महिला ने चौंकाने वाले खौफनाक खुलासे करते हुए बताया कि ऐसा उसने इसलिए किया क्यों बॉयफ्रेंड ने उसे बताया था कि वो किसी और महिला से शादी करना चाहता था।
इन बातों को सुनकर वो इतना गुस्सा गई कि उसने मर्डर कर दिया और बिरयानी बनाकर लोगों को खिला दी। उन दोनों के बीच काफी समय का रिलेशनशिप रहा था। यहां तक कि वो ही बॉयफ्रेंड की आर्थिक मदद करती थी। महिला ने पुलिस पूछताछ के दौरान बताया कि शव के टुकड़े करने के बाद उसने बिरयानी बनाई और कुछ पाकिस्तानी मजदूरों को खिलाई औक कुछ पड़ोसियों को बांट दी। बाकी बचे मांस के टुकड़े उसने कुत्तों को खिला दिए और बॉयफ्रेंड के पर्स, मोबाइल और कपड़ों को उसने जला दिया था।
उसने बताया कि मर्डर करने के बाद उसे कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शव के टुकड़े करने के बाद उसे बिरयानी बनाने के लिए उसे किचन का सामान खरीदना था. जिसके लिए उसने सोने के जेवर बेचे और उन पैसों से उसने बड़ी छुरी, बड़े डोंगे, फ्राइंग पैन, प्रेशर कूकर, मीट ग्राइंडर और गैस स्टोव खरीदा। घटना के बाद जब पड़ोसियों से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि महिला के घर से लगातार चार रात तक 12 बजे से सुबह 5 तक खाने की महक आती थी। वो रोज रात को बिरयानी बनाया करती थी और सुबह लोगों को खिलाया करती थी। रात को इसलिए बनाया करती थी ताकि कोई उसे पकड़ न पाए।
महिला के घर में मृतक के भाई को मिक्सी में एक इंसानी दांत फंसा हुआ नजर आया। इससे उसे शक हुआ और इसी से इस मामले का खुलासा हुआ और महिला को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। मिक्सी में दांत फंसे होने की उसने पुलिस में शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और उस दांत का डीएनए टेस्ट करवाया जिसमें यह साबित हो गया कि वह दांत महिला के एक्स बॉयफ्रेंड का ही है।