इस महिला को है अजीब लत, जानकर रह जाएंगे हैरान !

Thursday, Mar 16, 2017 - 12:06 PM (IST)

केपटाउनः हर व्यक्ति का अपना पसंदीदा स्वाद होता है। किसी को मीठा पसंद होता है, किसी को खट्टा तो किसी को तीखा पसंद होता है। लेकिन यहां के बॉक्सबर्ग की 36 वर्षीय कैंडिस नॉक्स को तो बर्तन साफ करने वाला स्पंज पसंद है।

वह दिनभर में एक-दो स्पंज खा जाती हैं। इसकी आदत उन्हें 6 साल की उम्र में लगी। अब यह आदत लत में बदल गई है। वह एक भी दिन बिना स्पंज खाए नहीं रह पाती। उनका कहना है कि स्पंज बेस्वाद होता है फिर भी उन्हें यह पसंद है। इससे उन्हें ऊर्जा मिलती है।

वह कहीं भी जाती हैं तो अपने साथ खूब सारे स्पंज ले जाती हैं। हालांकि डॉक्टरों का कहना है कि वह पीका नामक मनोदशा से ग्रस्त हैं। इसमें व्यक्ति बेस्वाद चीजें खाता है। फिलहाल इस लत के कारण वह सोशल मीडिया पर लोकप्रिय हो रही है।
 

 

Advertising