महिला को लगी सैक्स की एेसी लत, खुद परेशान और डाक्टर्स भी !

Monday, Aug 21, 2017 - 05:17 PM (IST)

लंदनः एक महिला को सैक्स की एेसी लत लगी है कि उसको ठीक करने वाले डाक्टर्स भी परेशान हो गए हैं। 23 साल की अमियाडा मिकलॉकलिन हमेशा ख़ुद में यौन उत्तेजना महसूस करती हैं।2013 में पता चला कि वह पर्सिस्टेंट जेनिटल अराउज़ल डिसऑर्डर (पीजीएडी) नाम की बीमारी से पीड़ित हैं।कई सालों तक अमियाडा और उनकी मां नहीं समझ पाईं कि यह आख़िर है क्या । 

किसी भी व्यक्ति के लिए हमेशा यौन उत्तेजना से ग्रसित होना आसान नहीं होता है।अमियाडा ने  बताया, ''13-14 साल की उम्र से ही वह सैक्स उत्तेजना से ग्रसित रहने लगी थी। यह किसी ख़ास पल में नहीं, बल्कि लगातार हावी रहता है।  हमेशा ऐसा लगता है कि उसे सैक्स की ज़रूरत है। 18 साल की उम्र तक तो वह ख़ुद को इस मामले में असामान्य टीनेजर पाने लगी।अमियाडा की मां विक्टोरिया कहती हैं, उन्हें पहली बार तब पता चला जब वह सैक्शुअली सक्रिय हुई. वह सैक्स को लेकर कुछ ज़्यादा ही उत्सुक रहती थी। ''

अमियाडा ने कहा लोगों को लगता था कि मैं सैक्स की लत की शिकार हूं।  हर दिन मेरे लिए ख़ुद से जूझने की तरह होता था। सब कुछ अजीब लगता था. मैं सोशल मीडिया से दूर रहती थी और कुछ भी करने में मन नहीं लगता था।  आज की तारीख़ में अमियाडा को उनका मंगेतर जोजो इससे उबरने में मदद कर कर रहा। दोनों की एक साल पहले मुलाक़ात हुई थी और अब भी साथ बने हुए हैं। अमियाडा ने कहा उन्हें जोजो से काफ़ी मदद मिली है। उन्होंने कहा, ''जोजो मेरे ऊपर कोई टिप्पणी नहीं करता है।''

जोजो ने कहा, ''मैं अमियाडा को कई स्तरों पर मदद करता हूं, चाहे हॉस्पिटल जाना हो या इंजैक्शन लगाना हो, मैं हमेशा साथ रहता हूं. उसे जो भी चाहिए मैं मदद के लिए तैयार रहता हूं।'' मिशिगन यूनिवर्सिटी की प्रोफ़ेसर प्रियंका गुप्ता अमियाडा का ईलाज कर रही हैं। वह 30 अलग-अलग तरीक़े से इलाज कर रही हैं ताकि हालात में सुधार हो सके। डॉक्टर प्रियंका ने कहा कि इसकी वजह क्या हो सकती है इसके बारे में कुछ भी ठीक-ठीक नहीं कहा जा सकता है  डॉक्टर प्रियंका ने कहा कि वह अमियाडा को कई तरह की थैरपी दे रही हैं। 
 

Advertising