पहली डेट पर गई लड़की की सैक्स फैंटेसी में गई जान, 14 टुकड़ों में मिली लाश

Wednesday, Jul 10, 2019 - 04:58 PM (IST)

वॉशिंगटनः अमेरिका के नेब्रास्का इलाके में कुछ दिन पहले मिले एक लड़की का शव को लेकर पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस ने बताया कि 24 वर्षीय महिला एक डेटिंग एपके जरिए आरोपी शख्स से दोस्ती की और उसके साथ डेट जाने का निश्चय किया। महिला जब से डेट पर गई तब से लौटकर नहीं आई फिर अंत में उसका शव कई टुकड़ों में कटा मिला।

पुलिस ने डेटिंग एप्प से मिलने वाले आरोपी शख्स को गिरफ्तार किया तो उसने पीड़िता के बारे में अजीबो गरीब बातें कहीं। आरोपी ने कहा कि महिला की जान फैंटेसी की वजह से गई। उसने कहा कि महिला की फैंटेसी की वजह से ही उसने भद्दे तरीके से सहमति से शारीरिक संबंध बनाया था। हैरानी की बात है जिस शख्स ने महिला से डेंटिंग एप्प के जरिए मिलने के बाद डेट पर गए उसकी गर्लफ्रैंड को कुछ समय पहले ही पीड़िता से मिल चुकी थी।

इसी आधार पर पुलिस ने आरोपी 52 वर्षीय शख्स को और उसकी प्रेमिका को आरोपी बनाया है। सोमवार को दोनों आरोपियों का अदालत में ट्रायल हुआ जिसमें कई बातें खुलकर सामने आईं। बचाव पक्ष के वकील ने अदालत को बताया कि सहमति से दोनों ने रफ सेक्स किया जिससे शरीर पर चोंट के निशान आ गए थे।
वकील ने बताया कि शारीरिक संबंध बनाने के दौरान दुर्घटनावश उसकी मौत हो गई। लेकिन अभियोन पक्ष ने तर्क दिया महिला को जानबूझ कर डेटिंग एप्प पर फंसाया गया और फिर मिलने के बहाने उसकी हत्या कर दी गई।

Tanuja

Advertising