रैपर विज खलीफा की बहन का निधन

Saturday, Feb 25, 2017 - 03:58 PM (IST)

न्यूयॉर्क : रैपर विज खलीफा अपनी बहन के निधन से दुखीं हैं जिनका 32 साल की उम्र में इंतकाल हो गया है।  न्यू यॉर्क डेली न्यूज की खबर के मुताबिक, डोरियन ‘लाला’ थोमाज की सोमवार को मृत्यु हुई। वह कथित तौर पर ट्रांसजेंडर थीं। मौत के कारणों का एेलान नहीं किया गया है।

डोरियन की मौत से एक दिन पहले ब्लैक एंड येलो के गायक विज ने अपनी पूर्व पत्नी अम्बेर रोज के साथ अपने बेटे सेबस्टियन का चौथा जन्मदिन मनाने के लिए एक दावत का आयोजन किया था।   29 वर्षीय विज का असल नाम कैमरून थोमाज है। उन्होंने ट्विटर पर अपने प्रशंसकों का उनके संदेशों के लिए शुक्रिया अदा किया।

Advertising