ट्रंप की इस बात से नाटो को तीसरे विश्व युद्ध का खतरा !

Monday, Nov 14, 2016 - 02:28 PM (IST)

लंदनः नॉर्थ अटलांटिक ट्रीटी ऑर्गेनाइजेशन (नाटो) के महासचिव जेन्स स्टॉल्टेनबर्ग ने चेतावनी दी है कि यूरोप के सामने अब रूसी आक्रमण की बहुत ही वास्तविक आशंका यानि तीसरे विश्व युद्ध का खतरा है। राष्ट्रपति चुनाव में जीतने वाले डोनाल्ड ट्रंप को नाटो से अमरीका को अलग करने के अपने फैसले पर फिर से विचार करना चाहिए।

जेन्स ने कहा कि अमरीका का यह कदम यूरोप और अमरीका के लिए और खतरनाक होगा। उन्होंने कहा कि अकेले चलना एक विकल्प नहीं है, खासतौर पर सैन्यवादी और विरोधी रूस द्वारा तेजी से बनाए जा रहे इस तनावपूर्ण राजनैतिक माहौल में। नाटो नेताओं ने बाल्टिक राज्यों में और यूरोप के बाकी हिस्सों में उसी प्रकार से कब्जा करने की आशंका जाहिर की है, जैसा रूस ने 2014 में जबरन यूक्रेन के साथ किया था। यह यूरोप और अमरीका के बीच साझेदारी के मूल्य सवाल करने का समय नहीं है।  
 
जेन्स ने स्वीकार किया है कि पिछले एक दशक में रूस के अधिक आक्रामक रुख का सामना करने में नाटो निष्क्रिय नहीं रहा है, खासतौर पर हाल ही में। उन्होंने कहा कि हमने शीत युद्ध के बाद से हमारे सामूहिक रक्षा का सबसे बड़ा सुदृढीकरण लागू किया है। पूर्वी यूरोप में नई बख्तरबंद ब्रिगेड की तैनाती कर संयुक्त राज्य अमेरिका ने यूरोपीय सुरक्षा के लिए अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत किया है। उसने भविष्य में जरूरत पड़ने पर सुदृढीकरण और आपूर्ति देने की बात कही थी। यह आक्रामकता नहीं, शक्ति संतुलन है। हम एक संघर्ष भड़काने की नहीं, संघर्ष को रोकने की बात कर रहे हैं।
 
 

Advertising