दमकल विभाग के कार्यक्रम दौरान बहुमंजिला मकान की छत गिरी, दर्जनों घायल

Sunday, Sep 15, 2019 - 12:12 PM (IST)

वॉशिंगटनः  न्यूजर्सी के दमकल विभाग के वार्षिक समारोह के दौरान शनिवार को एक बहुमंजिला  मकान की छत टूटने से टूटने से कम से कम 22 लोग घायल हो गए। घटना में किसी के मारे जाने की सूचना नहीं है। हालांकि घायल होने वालों में छोटे बच्चे भी शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को वाइल्डवुड में किया गया था। वहीं शाम करीब छह बजे यह दुर्घटना हुई।

 

अभी यह स्पष्ट नहीं है कि घटना के वक्त छत के ऊपर और नीचे कितने लोग मौजूद थे और उनके से कितने दमकल विभाग के कर्मचारी थे। अधिकारियों का कहना है कि फंसे हुए सभी लोगों को तुरंत निकाल लिया गया। इस वार्षिक कार्यक्रम में हजारों की संख्या में मौजूदा और पूर्व दमकल कर्मी भाग लेते हैं। दुर्घटना में घायल होने वालों में दमकल कर्मी भी हैं।

Tanuja

Advertising