सुहागरात के दिन बीवी पर हुआ ऐसा शक, दूल्हे ने किया रौंगटे खड़े कर देने वाला काम

Thursday, Apr 14, 2016 - 12:48 AM (IST)

इस्लामाबाद: पाकिस्तान में एक दुल्हे ने अपनी सुहागरात के दिन बीवी को ही मौत के घाट उतार डाला। दुल्हे ने अपनी बीवी हत्या  शक वजह से की। दुल्हे को इस बात का शक था कि उसकी बीवी वर्जिन नहीं है, जिसके चलते उसने हत्या कर दी है। 
 
सूचना के अनुसार शादी की पहली रात दुल्हा-दुल्हन आपस में कमरे में बात कर रहे थे कि तभी लड़के के परिवार को चीखने की आवाज आई। लड़की का नाम खानजादी है। लड़की की मौत की खबर जब उसके मायके वालों को हुई तो उन्होंने तुरंत इस बात की जानकारी पुलिस को दी। 
 
जब पुलिस ने दुल्हे से पूछताछ की तो उसने चौंकाने वाले खुलासे किए। दुल्हे ने बयान में कहा कि वो शादी से पहले भी किसी के साथ शारीरिक सम्बध बना चुकी थी। वो गुस्से में आकर ये बात बर्दाश्त नहीं कर पाया और दुल्हन को मार डाला। पुलिस ने उलटा सवाए करते हुआ पूछा कि क्या तुम वर्जिन हो तो इस सवाल पर लड़के के माथे पर पसीने आ गए और वो चुप हो गया।
Advertising