पति को सबके सिखाने के लिए नाराज पत्नी ने कर दी Strike, बाद में घर की हुई यह हालत

Wednesday, Sep 15, 2021 - 03:26 PM (IST)

वॉशिंगटन- पति-पत्नी के बीच अक्सर छोड़ी बहुत नोकझोंक होती रहती है। लेकिन  फ्लोरिडा में रहने वालीं 27 वर्षीय जैली गिल का  पति के साथ अनोखा विवाद देखने को मिला। दरअसल, पति का कहना था कि घर की साफ-सफाई में उसका सबसे ज्यादा योगदान है, दोनों के बीच इसे लेकर बहस हुई, जिसके बाद पत्नी जैली ने अपने पति को सबक सिखाने के लिए एक हफ्ते की स्ट्राइक कर दी।

एक रिपोर्ट के अनुसार, नाराज जैली गिल ने पति को साफ कह दिया कि सात दिनों तक घर में कोई काम नहीं करेगी।  उन्हें ही पूरी जिम्मेदारी संभालनी होगी, इसके बाद वह एक हफ्ते तक पति की साफ-सफाई पर नजर रखती रहीं और उसे कैमरे में रिकॉर्ड करती रहीं। उन्होंने अपने TikTok अकाउंट पर तस्वीरें शेयर करके बताया है कि पति के राज में घर क्या से क्या हो गया। 

वक्त के साथ-साथ पति का जोश ठंडा पड़ गया
दरअसल, जैली की स्ट्राइक से पूरा घर बिखरा हुआ है, बाथरूम से लेकर किचन तक सबकुछ अस्तव्यस्त है जैली ने कहा कि पहले दिन तो पति ने अच्छे से सफाई की, लेकिन वक्त के साथ-साथ उनका जोश ठंडा पड़ गया।     

पतियों को नजर नहीं आता महिलाओं का काम 
पत्नी ने कहा कि एक हफ्ते में पति ने घर की हालत ही बदल दी।  बाथरूम से लेकर किचन तक हर जगह समान बिखरा हुआ था। जैली गिल ने कहा कि अक्सर महिलाओं का काम पतियों को नजर नहीं आता,उन्हें लगता है कि हमारे पास करने के लिए है ही क्या, लेकिन जब उन्हें खुद वही काम करना पड़ता है तो नानी याद आ जाती है।      

Anu Malhotra

Advertising