आज की रात दुनिया पर भारी ! ट्रंप की “कम्प्लीट और टोटल रेजीम चेंज” पोस्ट ने मचाया भूचाल, चंद घंटों में होने वाला डरावना ऐतिहासिक बदलाव
punjabkesari.in Tuesday, Apr 07, 2026 - 06:59 PM (IST)
Washington: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक सोशल मीडिया पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता बढ़ा दी है। इस पोस्ट में उन्होंने संकेत दिया कि “आज रात एक पूरी सभ्यता खत्म हो सकती है” और यह एक ऐतिहासिक पल हो सकता है। ट्रंप ने अपने संदेश में कहा कि वह ऐसा नहीं चाहते, लेकिन हालात उस दिशा में जा सकते हैं। उन्होंने “कम्प्लीट और टोटल रेजीम चेंज” (पूरी तरह सत्ता परिवर्तन) की बात भी कही और संकेत दिया कि इससे भविष्य में “कुछ बेहतर” हो सकता है।

उन्होंने लिखा कि “47 साल के शोषण, भ्रष्टाचार और मौत का अंत हो सकता है” और अंत में ईरान के लोगों के लिए “God Bless” का संदेश दिया। इस बयान को ईरान की मौजूदा सरकार और वहां की स्थिति से जोड़कर देखा जा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह पोस्ट मौजूदा हॉर्मुज जलडमरूमध्य संकट और अमेरिका-ईरान तनाव के बीच आया है, जिससे इसके मायने और गंभीर हो जाते हैं। हालांकि, इस बयान की आधिकारिक नीति या सैन्य कार्रवाई से सीधी पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इस तरह की भाषा ने वैश्विक स्तर पर चिंता और अनिश्चितता जरूर बढ़ा दी है।
