फिशिंग कर रहे शख्स पर शार्क  का हमला, 4 लाख लोग देख चुके खौफनाक वीडियो

Thursday, Aug 09, 2018 - 10:47 AM (IST)

लॉस एंजलिस:  शार्क को समुद्र का सबसे खतरनाक जीव माना जाता है और अगर यह हमला कर दे तो एक बार पांच फुट लंबे व्यक्ति के एक झटके में निगल सकती है। अमरीका के मैसाचुसेट्स में भी एक ऐसा ही चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है जिसे देखकर हर कोई हैरान है ।  दरअसल, मैसाचुसेट्स में एक शख्स समुद्र में मछली पकड़ने गया था जिसे देखकर एक शार्क उसको खाने उछलकर ऊपर आ गई।  इस खौफनाक मंजर का एक वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में देख सकते हैं कि एक व्यक्ति मछली पकड़ने की कोशिश कर रहा है लेकिन, तभी एक शार्क हमला करती है। सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है। 


अटलांटिक व्हाइट शार्क कंजरवेंसी ने इस वीडियो को अपने फेसबुक पेज पर शेयर किया है। इसके बाद से सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया।  बोस्टन ग्लोबल के मुताबिक, बायोलॉजिस्ट ग्रेग कोमल बोट के पल्पिट पर खड़े थे. वह समुद्र में मछली पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं। बोट के पीछे एक शख्स ड्राइव कर रहा है, जिसके पास कैमरा लगा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि ग्रेग जैसे ही समुद्र में मछली पकड़ने के लिए अपनी स्टिक चलाते हैं। तभी एक शार्क नीचे उनके पैर पर हमला करती है।. यह शार्क उछलकर उनके पास आती है  लेकिन, पल्पिट होने की वजह से वह ग्रेग के पैर तक नहीं पहुंच पाती।  

शार्क अपने पूरे जबड़े को खोलकर ग्रेग के पैर को पकड़ने की कोशिश करती है. हालांकि, इस हमले के तुरन्त बाद बोट का ड्राइवर बोट दूसरी तरफ मोड़ लेता है। लेकिन, यह निश्चित ही चौंकाने वाला था। अगर पल्पिट नहीं होता तो शार्क ग्रेग को एक झटके में पानी के अंदर खींच लेती।  इस वीडियो को 2 दिन में ही इसे करीब 3 हजार शेयर्स मिल चुके हैं। 2 हजार से ज्यादा लोग इस वीडियो पर रिएक्शन दे चुके हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को बार-बार देखा जा रहा है. करीब 4 लाख लोगों ने इस वीडियो को देखा है।

Tanuja

Advertising