व्हाइट हाऊस ने चीनी राष्ट्रपति को लेकर की ये बड़ी गलती!

Monday, Jul 10, 2017 - 05:31 PM (IST)

वॉशिंगटन: व्हाइट हाऊस की ओर से जारी किए एक आधिकारिक कागज में एक बहुत बड़ी गलती सामने आई। दरअसल व्हाइट हाऊस ने चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग को ताइवान का राष्ट्रपति बता दिया। चिनफिंग को 'रिपब्लिक ऑफ चाइना' का राष्ट्रपति बता दिया गया। बता दें कि 'रिपब्लिक ऑफ चाइना' ताइवान का आधिकारिक नाम है। 


इससे कुछ ही घंटे पहले G-20 सम्मेलन के दौरान राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रंप और चिनफिंग के बीच 90 मिनट तक बातचीत हुई थी। ट्रंप ने कहा कि चिनफिंग जैसा दोस्त पाना उनके लिए सम्मान की बात है। इसी मौके पर व्हाइट हाऊस के प्रेस सचिव सीन स्पाइसर के दफ्तर से एक प्रतिलिपि जारी की गई जिसमें चिनफिंग को ताइवान का राष्ट्रपति बता दिया। 

चीनी मामलों के जानकारों ने व्हाइट हाऊस द्वारा की गई इस गलती की आलोचना की है। ताइवान की राष्ट्रपति साई यिंग वेन महिला हैं और लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई हैं। 
 

Advertising