व्हेल को हो गया प्यार और फिर... देखें वीडियो

Sunday, Apr 16, 2017 - 03:01 PM (IST)

मैक्सिको : कहते हैं इंसानों से ज्यादा दूसरे जीव-जंतु प्यार की भाषा समझते हैं। यह बात एक बार फिर से मैक्सिको में साबित हुई है। यहां एक मां व्हेल और उसका बच्चा प्यार की खातिर समुद्र के ऊपरी हिस्से में पहुंच गए। डॉन फ्यूरबर्ग ऑफ एयूरोरा महिलाओं को हर साल बाजा कैलिफोर्निया में व्हेल की हरकतें दिखाने के लिए ले जाती है। ऐसे ही एक ट्रिप के दौरान एक वीडियो तैयार किया गया, जिसमें एक मादा व्हेल और उसका बच्चा महिलाओं से शायद प्यार पाने की उम्मीद में समुद्र के ऊपरी हिस्से में पहुंच गईं।

दोनों व्हेल महिलाओं के नाव के पास पहुंच गईं। एयूरोरा एडवेंचर्स के फेसबुक पेज से 9 अप्रैल को शेयर किए गए इस वीडियो में दिख रहा है कि मादा व्हेल बार-बार अपने बच्चे को महिलाओं के वोट की ओर धक्का देती है। वोट पर मौजूद महिलाएं व्हेल के पूरे शरीर का सहलाती है। व्हेल ऐसी प्रतिक्रिया देती है मानो उसे मजा आ रहा हो। वह महिलाएं व्हेल के खतरनाक दांतों के बीच अपना हाथ ले जाती हैं, फिर भी वह उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचता है। उल्टा व्हेल पानी की लहरों पर उलट-पुलट होती हैं, मानो उसे महिलाओें का स्पर्श पाकर अच्छा लग रहा हो। 
 
 

Advertising