Video: जब समुद्र किनारे मस्ती कर रहे लोगों के बीच पहुंच गई व्हेल

Tuesday, Nov 28, 2017 - 01:19 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्क: तस्मानिया के किंग्सटन बीच पर मस्ती कर रहे लोगों के साथ कुछ ऐसा हुआ जिसे देख वह सन्न रह गए। दरअसल समुद्र तट से 200 मीटर दूर कुछ लोग तैर रहे थे इसी बीच एक व्हेल वहां पर आ गई जिसे देख अफरा-तफरी मच गई। हालांकि व्हेल की वजह से किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। कुछ ही मिनटों में वह वहां से चली भी गई। 

वहां मौजूद एक शख्स ने बताया कि व्हेल तकरीबन एक मीटर करीब आ गई थी। कई बार तो ऐसा लगा कि मानों वह कभी भी हमला कर सकती है। खबर के मुताबिक, ये जीव समुद्र तट के 200 मीटर की दूरी पर तैर रहा था और वहां कई लोग पास में तैर रहे थे। व्हेल का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसे अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। वहीं कई लोगों ने इस वीडियो पर आपत्ति जताते हुए कहा कि फोटो खींचने के चक्कर में लोगों की जान दांव पर लगाई गई। 
 

Advertising