मेरे राष्ट्रपति बनने के कारण उ. कोरिया से टला बड़ा युद्ध : ट्रंप

Thursday, Feb 07, 2019 - 10:44 AM (IST)

वॉशिंगटन: अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने वाॢषक ‘स्टेट ऑफ द यूनियन’ संबोधन में अपनी उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि उनकी वजह से ही उत्तर कोरिया के साथ एक बड़ा युद्ध टल पाया। डोनाल्ड ट्रम्प ने अपने भाषण दौरान उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन के साथ इस महीने वियतनाम में दूसरी शिखर वार्ता की घोषणा भी की।

उन्होंने कहा, ‘‘अगर मैं अमरीका का राष्ट्रपति नहीं चुना गया होता तो मेरे ख्याल से अभी हम उत्तर कोरिया के साथ एक बड़े युद्ध की स्थिति में होते।’’ उन्होंने कहा कि दोनों देश शांति की राह पर आगे बढ़ रहे हैं।  उन्होंने ने कानूनी तरीके से प्रवासियों के अमरीका में आने पर जोर देते हुए कहा कि अवैध प्रवासियों को बर्दाश्त करना दया नहीं बल्कि क्रूरता है। उन्होंने कहा कि जरूरत पडऩे पर मैक्सिको के साथ लगी सीमा पर अमरीका ‘मानव दीवार’ का भी निर्माण कर सकता है।

Tanuja

Advertising