देखते ही देखते जिंदा बिल्ली को निगल गया 17 फुट लंबा अजगर, देखें चौंकाने वाला VIDEO

Saturday, Sep 09, 2017 - 06:43 PM (IST)

थाईलैंड: घर में सांप को देख किसी के भी पसीने छूट सकते है और अगर बात 17 फुट लंबे अजगर की हो तो आप सोच सकते है कि उसे घर से बाहर निकालने के लिए किसी भी शख्स की क्या हालत हो सकती है।

एेसा ही एक मामला थाईलैंड में सामने आया। दरअसल यहां अजगर ने घर के अंदर घुसकर घर की पालतू बिल्ली को निगल लिया। घर के मालिक साओरक चरन(59)ने जब अपने किचन में इस विशालकाय अजगर को देखा तो हैरान रह हए। उन्होंने तुरंत ही पुलिस को खबर की और उसके बाद 2पुलिसकर्मी, 3 एनिमल रेस्क्यूअर उनके घर पहुंच गए। उन्होंने देखा कि घर की पालतू बिल्ली बोबो तो वह निगल गया।

सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो गया है।बचावकर्मियों ने सांप को किचन से बाहर निकाला और सांप को बिल्ली को वापस उगलने के लिए मजबूर किया। सांप ने बिल्ली को तो उगल दिया लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी। बाद में सांप को जंगल में छोड़ दिया गया। 

Advertising