2 दिन से लगातार यूक्रेन में दिखाई दे रहे आग के बवंडर!

Saturday, Mar 25, 2017 - 06:03 PM (IST)

कीव:यूक्रेन के बाल्कलेय (Balakleya)शहर में 2 दिन से लगातार धमाके हो रहे हैं और आसमान पर आग के बड़े-बड़े बवंडर नजर आ रहे हैं। 

जानकारी मुताबिक, यूक्रेन में गुरुवार सुबह यहां स्थित एक हथियार डिपो में आग लग गई थी, जिसके कारण ऐसा लग रहा है कि जैसे कोई ज्वालामुखी फटा हो। 2 दिन से ये हथियार डिपो जल रहा है और प्रशासन ने 7 कि.मी.का इलाका खाली करवा दिया है। हजारों लोगों को यहां से सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया है। डिपो के हथियार यहां पर ज्वालामुखी की तरह फट रहे हैं।



 

 

Advertising