तुर्किये में सैन्य विमान F-16 उड़ान भरते ही क्रैश, पायलट की मौत (Video)

punjabkesari.in Wednesday, Feb 25, 2026 - 11:06 AM (IST)

International Desk: तुर्किये वायु सेना का एफ-16 लड़ाकू विमान मंगलवार और बुधवार की दरम्यानी रात पश्चिमी तुर्किये में एक राजमार्ग के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें उसके पायलट की मौत हो गई। अधिकारियों और खबरों से यह जानकारी मिली। रक्षा मंत्रालय के एक बयान के अनुसार, बालिकेसिर प्रांत में स्थित 9वें मुख्य जेट बेस से उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद विमान से आधी रात के आसपास रेडियो और रडार संपर्क टूट गया।

 

Balıkesir Ana Jet Üssü Komutanlığı filomuza ait F-16 uçağımız görev uçuşu esnasında düşmesi sonucu 1 kahraman pilotumuz maalesef şehit oldu.
Şehit Pilotumuza Allah'tan rahmet diliyorum.

Aziz milletimizin başı sağolsun 🇹🇷 pic.twitter.com/yMK13svFtI

— Osman Arslan (@osmanarslan) February 25, 2026

मंत्रालय ने बताया कि तुरंत शुरू किए गए खोज और बचाव अभियान के बाद विमान का मलबा मिल गया। उसने बताया कि हादसे में पायलट की मौत हो गई। 'हुर्रियत' अखबार के अनुसार, विमान इस्तांबुल-इज़मिर राजमार्ग के पास दुर्घटनाग्रस्त हुआ और उसका मलबा एक बड़े क्षेत्र में फैल गया। सुरक्षा बल, दमकल कर्मी और चिकित्सा दल घटनास्थल पर भेजे गए। मंत्रालय ने कहा कि दुर्घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया और इसकी जांच के लिए एक दल का गठन किया जाएगा।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Related News