फ्लाइट में अर्धनग्न यात्री ने साथी पैसेंजर पर जमकर बरसाए घूसे, देखें वीडियो

Tuesday, Jan 10, 2023 - 05:16 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्कः हाल के दिनों में भारत समेत दुनिया के कई देशों में फ्लाइट में यात्रियों का गलत व्यवहार देखने को मिल रहा है। विमान में महिला यात्री पर पेशाब करने का मामला अभी ठंडा नहीं हुआ था कि फ्लाइट में एक पेसेंजर द्वारा मारपीट का वीडियो सामने आया है। बांग्लादेश के एक विमान में यात्रियों के बीच जमकर घूंसे चलने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें बिना शर्ट पहने एक यात्री दूसरे पैसेंजर्स से लड़ाई कर रहा है। 

 

27 सेकंड के इस वीडियो को ट्विटर यूजर बितांकों बिस्वास ने शेयर किया है। उनके मुताबिक  बांग्लादेश की नेशनल एयरलाइन 'बिमान' की फ्लाइट बोइंग 777 में  यात्रियों के बीच पहले किसी बात पर बहस हुई, जो झड़प में तब्दील हो गई। इस घटना की तारीख और फ्लाइट कहां से कहां जा रही थी, इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।वायरल वीडियो में एक शर्ट लेस पैसेंजर फ्रंट रो में बैठे शख्स को कॉलर पकड़कर मुक्के मारता है। मारने वाला खुद भी रोता हुआ नजर आ रहा है। जवाब में दूसरा शख्स भी उसे मारता है। वीडियो में उसका चेहरा साफतौर पर नहीं देखा जा सकता। दोनों के बीच हाथापाई बढ़ते ही क्रू झगड़ा रोकने की कोशिश करते हैं।


कुछ यूजर्स वीडियो में नजर आ रहे शर्टलेस व्यक्ति को ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- उस लड़के को बस अपनी शर्ट वापस चाहिए। अन्य यूजर ने कहा- ऐसे लोगों को तुरंत फ्लाइट से उतार देना चाहिए। वीडियो को अब तक एक लाख 17 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। यूजर्स इस घटना को गंभीर समस्या भी बता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- ये दक्षिण एशिया के लोगों की प्रॉब्लम है। लोगों को विदेश में नौकरियां दे दी जाती हैं, लेकिन उन्हें सभ्यता का कोई पाठ नहीं पढ़ाया जाता। ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सख्त सजा की जरूरत है।
 

Tanuja

Advertising