बादल को चीरते हुए एयरप्लेन ने की ग्रैंड एंट्री, वीडियो देख कहेंगे- वाह !

Wednesday, Aug 07, 2019 - 03:30 PM (IST)

लंदनः एयरप्लेन की लैंडिग की कई वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों ने देखी होंगी लेकिन अब जो वीडियो वायरल हो रहा है उसे देखकर मुंह से वाह निकल उठेगी। जी हां बादलों की चीरती हुई प्लेन की ऐसी एंट्री आपने पहले नहीं देखी होगी।

 

यह मज़ेदार वीडियो ट्विटर पर अमीरात एयरलाइन ने एक शेयर किया है, जिसमें इसी एयरलाइन का एक प्लेन बादलों के बीच से निकलते हुए लैंड कर रहा है। इस 10 सेकेंड के वीडियो को अभी तक 2.7 लाख से ज्यादा बार देखा गया है।

 

 इस वीडियो को शेयर करते हुए अमीरात एयरलाइन ने लिखा, "इस तरह आप लेते हैं ग्रैंड एंट्री।" गल्फ न्यूज़ के मुताबिक ये वीडियो लंदन गेटविक एयरपोर्ट का है, जहां A380 प्लेन की सफेद बालों में से निकलते हुए लैंडिग दिखाई गई है।
 

Tanuja

Advertising