रोचक मर्डर मिस्ट्री फिर सुर्खियों में, उल्‍लू ने की महिला की हत्या

Tuesday, Jun 19, 2018 - 02:23 PM (IST)

 वॉशिंगटनः अमरीका में एक पुरानी और रोचक मर्डर मिस्ट्री इन दिनों दोबारा सुर्खियों में है। बताया जाता है कि एक महिला की हत्‍या उल्‍लू ने की थी हालांकि इसमें उसके पति का नाम घसीटा गया था। घटना 2001 की है। नार्थ कैरोलिना निवासी कैथलीन पीटरसन की रक्‍तरंजित लाश घर में मिली थी। अदालत में उसके पति को दोषी माना था। उस पर समलैंगिक होने का आरोप था।

लेकिन मामले में नया मोड़ तब आया जब कुछ लोगों ने कहा कि महिला की मौत की वजह एक उल्‍लू है। महिला के पति माइकल पीटरसन एक विख्‍यात लेखक हैं। वे अभी सजा काट रहे हैं। एक क्राइम सीरीज ने अब इस मामले पर फिल्‍म बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। फिल्‍म बनाने वालों का भी मानना है कि इस हत्‍या के पीछे उल्‍लू था। पत्‍नी की लाश को देखकर माइकल ने पुलिस को सूचना दी थी।

उसके सिर पर लगे घाव किसी खूंखार पक्षी के पंजों के नज़र आ रहे थे। पड़ोसियों ने भी कहा था कि जंगली उल्‍लू ऐसा कर सकता है। इसके पीछे तर्क ये दिया गया कि उस जगह आसपास उल्‍लू पाए जाते हैं। हो सकता है कैथलीन पर ऐसे ही किसी खूंखार उल्‍लू ने हमला कर दिया हो। पीएम रिपोर्ट में भी सिर पर चोट के निशान की तस्‍दीक हुई थी। अधिक खून बहने से उनकी मृत्‍यु हुई थी।

Tanuja

Advertising