War Live Update: जेलेंस्की की चेतावनी-नाटो हमे बचा लो वर्ना रूसी मिसाइलें आपको भी कर देंगी तबाह , रूस में इंस्टाग्राम बैन

punjabkesari.in Monday, Mar 14, 2022 - 11:07 AM (IST)

इंटरनेशनल डेस्कः  रूस-यूक्रेन के बीच जंग को शुरू हुए 19 दिन हो चुके हैं  लेकिन दोनों देशों के बीच सुलह का कोई रास्ता निकलता नहीं दिख रहा है। इस बीच रूस ने यूक्रेन पर हमले और भी ज्यादा तेज कर दिए हैं। यूक्रेन के 24 शहरों को निशाना बनाया जा रहा है। इसमें से 19 में तो रेड अलर्ट जारी किया गया है। यहां रूस लगातार बम बरसा रहा है। बिगड़ते हालात के बीच ही सोमवार को रूस और यूक्रेन के बीच चौथे दौर की बातचीत होने की संभावना जताई जा रही है। इससे पहले रविवार को रूस ने पश्चिमी यूक्रेन में स्थित मिलिट्री ट्रेनिंग बैस पर मिसाइल अटैक किया। रूस ने इसमें 180 विदेशी लड़ाकों की मौत का दावा किया है। रूस-यूक्रेन जंग की हर खबर पढ़ने के लिए जुडे़ रहें punjabkesari.in के साथ...

Live Updates: 

  • रूस का दावा है कि उसने यूक्रेन के सैन्य ठिकाने पर 30 से ज्यादा मिसाइल बरसाईं हालांकि, यूक्रेन ने इससे अलग दावा किया है। यूक्रेन का कहना है कि इस हमले में 35 लोगों की मौत हुई है। 
     
  • वहीं, रूसी हमलों में एक विदेशी पत्रकार की मौत हो गई है। यूक्रेन की सांसद इन्ना सोवसुन ने बताया कि इरपिन में रूस की गोलाबारी में विदेशी पत्रकार की मौत हो गई। वहीं, एक अन्य विदेशी पत्रकार को इलाज के लिए ओखमतदित अस्पताल ले जाया गया।
     
  •  पाबंदियां लगने से रूस अब बौखला गया है। खबरों के मुताबिक, रूस ने Coca-Cola, McDonald's, Procter & Gamble, IBM जैसी अमेरिकी कंपनियों को धमकी दी है कि उनके अधिकारियों की गिरफ्तारी हो सकती है और संपत्ति भी जब्त की जा सकती है।

    PunjabKesari
     
  • जंग के बीच ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय का दावा है कि रूसी सेना काले सागर में मौजूद यूक्रेनी तट का रास्ता रोक रही है. इससे यूक्रेन अंतरराष्ट्रीय समुद्री व्यापार से कट जाएगा।
     
  • फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की और अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन से बात की है। इन लोगों के बीच रूस पर और कड़े प्रतिबंध लगाने की बात हुई है।

    यूक्रेन के खारकीव शहर में रूसी सेना की भारी बमबारी जारी है। इससे पहले जानकारी मिली थी कि यूक्रेन के 24 में से 19 इलाकों में एयर रेड अलर्ट जारी है ।
  • यूक्रेन पर रूस की सेना के हवाई हमले हो रहे हैं।  24 में 19 इलाकों में एयर रेड अलर्ट जारी है। 
     
  • जंग के बीच यूक्रेन का दावा है कि उसने 13 मार्च को रूसी सेना के 4 प्लेन और 3 हेलिकॉप्टर मार गिराये हैं. कहा गया कि ये अटैक एंटी एयर क्राफ्ट मिसाइल से किया गया था।  
     

 PunjabKesari

रूस में आज से इंस्टाग्राम बैन
रूस में आज से इंस्टाग्राम पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। यह कदम फेसबुक द्वारा पुतिन के खिलाफ किए गए नियमों में बदलाव के बाद उठाया गया है। इंस्टाग्राम का कहना है कि, यह गलत है। रूस के आठ करोड़ लोग इस कारण दुनिया से कट जाएंगे। 


ऑस्ट्रेलिया ने 33 रूसियों को किया प्रतिबंधित
ऑस्ट्रेलिया ने रूस के 33 व्यापारियों व रणनीतिकारों को प्रतिबंधित कर दिया है। इसमें रोमन अब्रामोविच, Gazprom के सीईओ एलेक्सी मिलर और रोसिया बैंक के अध्यक्ष दिमित्री लेबदेव शामिल हैं।

 
युद्धग्रस्त क्षेत्रों से निकासी के लिए चलेंगी अतिरिक्त ट्रेनें
यूक्रेन के खारकीव, निप्रो व अन्य शहरों से आम नागरिकों की निकासी के लिए अतिरिक्त ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। मिली जानकारी के मुताबिक,  खारकीव से दो ट्रेनें वहीं निप्रो से भी ट्रेनें उपलब्ध रहेंगी। 

waarisPunjabKesari
    
रूस ने चीन से मांगी मदद
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूक्रेन में पिछले 19 दिन से जंग लड़ रहे रूस ने चीन से सैन्य व आर्थिक मदद की मांग की है। रूस की ओर से यह मदद ऐसे समय पर मांगी गई है, जब अमेरिका की ओर से सीधे तौर पर चीन को धमकाया गया है। दरअसल, अमेरिका ने रविवार को चीन को चेतावनी जारी की थी। इसके तहत कहा गया था कि, आर्थिक प्रतिबंध झेल रहे रूस की मदद के लिए अगर चीन आगे आता है, तो उसे भी बुरे परिणाम भुगतने होंगे। 

 

तो नाटो की जमीन पर गिरेंगे रूसी रॉकेट- जेलेंस्की
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की की ओर से रविवार देर रात एक वीडियो संदेश जारी किया गया। इसमें उन्होंने एक बार फिर से नाटो से यूक्रेन को नो फ्लाई जोन घोषित करने की मांग की। इसके साथ ही उन्होंने चेतावनी भी दी कि, अगर आपने यूक्रेन के आसमान को नो फ्लाई जोन घोषित नहीं किया तो जल्द ही नाटो की जमीन पर भी रूसी रॉकेट गिरेंगे। 

PunjabKesari

चेर्नोबिल में बिजली लाइन बहाल: यूक्रेन
 यूक्रेन ने कहा है कि उसने चेर्नोबिल विद्युत संयंत्र की क्षतिग्रस्त लाइन को सही कर लिया है। यह संयंत्र रूसी सैनिकों के नियंत्रण में है। ऊर्जा मंत्री हरमन हलुशेंको ने कहा कि नेशनल पावर ग्रिड कंपनी के लोग इस कनेक्शन को बहाल कर पाये। बिजली का उपयोग पंपों को चलाने के लिए किया जाता है जो विकिरण रिसाव को रोकने के लिए परमाणु ईंधन को ठंडा रखते हैं। यूक्रेन ने बुधवार को कहा था कि संयंत्र पर बिजली की आपूर्ति रूक गयी है और वहां पर जेनरेटर चलाने के लिए 48 घंटे के वास्ते डीजल है। हालांकि परमाणु ऊर्जा एजेंसी ने चिंताओं को खारिज कर दिया था और कहा था कि उसे कम खतरा नजर आता है।


  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Recommended News

Related News