वांग क्यूशन बने चीन के उप राष्ट्रपति, रह चुके है शी के सहयोगी

Saturday, Mar 17, 2018 - 11:30 AM (IST)

बीजिंगः चीन की संसद ने आज देश के शक्तिशाली नेता वांग क्यूशन को उप राष्ट्रपति निर्वाचित किया।  क्यूशन इससे पहले भी चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के महत्वपूर्ण सहयोगी रह चुके हैं इसलिए उनके निर्वाचन काे पहले से ही तय माना जा रहा था। चीन के सियासी गलियारों में जिनपिंग के इस कदम को लेकर पहले से ही संभावनाएं व्यक्त की जा रही थीं।

राजधानी बीजिंग स्थित ग्रेट हॉल ऑफ द पीपुल्स में में श्री क्यूशन के चुने जाने की घोषणा के बाद उन्होंने जिनपिंग से हाथ मिलाया। उप राष्ट्रपति के चुनाव में क्यूशन के पक्ष में 2970 मत और विरोध में मात्र एक मत पड़ा।  इससे पहले भ्रष्टाचार और घरेलू वित्तीय समस्याओं को हल करने में श्री क्यूशन की महत्वपूर्ण भूमिका मानी जाती रही है। इससे अलावा श्री क्यूशन के पास अमेरिका के साथ आर्थिक मुद्दों पर वार्ता करने का भी अनुभव है। इससे पहले संसद ने आज सर्वसम्मति ने श्री शी जिनपिंग को एक बार फिर से राष्ट्रपति चुन लिया।
 

Punjab Kesari

Advertising