बॉस से की शिकायत तो युवक ने दफ्तर में मार डाली लड़की

Monday, Jun 20, 2022 - 05:28 PM (IST)

लॉस एंजलिसः एक नामी कंपनी में कर्मचारी द्वारा महिला सहकर्मी की हत्या का मामला सामने आया है। हत्या से पहले महिला सहकर्मी ने उसके प्रपोजल को ठुकरा दिया था जिसके बाद से कर्मचारी नाराज था और बाद में उसने लड़की की जान ले ली। सहकर्मी का शव कंपनी के परिसर से ही बरामद हुआ है। घटना अमेरिका के कोलोराडो की है जहां 17 साल की रिले व्हाइटलॉ और 28 साल का जोशुआ जॉनसन, फार्मेसी कंपनी Walgreens में काम करते थे।

व्हाइटलॉ ने जॉनसन को लेकर कई बार मैनेजर से शिकायत की थी। व्हाइटलॉ ने आरोप लगाया था कि जॉनसन के प्रपोजल को ठुकराने के बाद वह उसे तंग कर रहा है।  'डेली मेल' की रिपोर्ट के मुताबिक  इसी बीच 11 जून को कंपनी के मैनेजर को ब्रेक रूम से व्हाइटलॉ की लाश मिली. दरअसल, लंच ब्रेक के बाद जब काफी देर तक व्हाइटलॉ वापस नहीं लौटी तो मैनेजर ने उसकी तलाश शुरू कर दी लेकिन उसे व्हाइटलॉ की डेडबॉडी मिली।

इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि व्हाइटलॉ के गले पर चोट के निशान थे और खून बह रहा था। फर्श पर भी काफी खून था। बाद में मैनेजर की शिकायत पर पुलिस ने जॉनसन की तलाश शुरू कर दी। मैनेजर ने बताया कि व्हाइटलॉ ने जॉनसन को लेकर उससे शिकायत की थी।  उसने जॉनसन से दूरी बनाने के लिए शिफ्ट चेंज करने के लिए भी कहा था।

Tanuja

Advertising