ये है दुनिया का निराला रैस्टोरेंट, लाशों के बीच डिनर करते हैं लोग ! (pics)

Thursday, Feb 23, 2017 - 06:27 PM (IST)

लंदनः आपने आज तक दुनिया में बहुत से तरह-तरह के रैस्टोरेंट्स देखें होंगे जो कि अपने स्वादिष्ट व्यंजन के लिए जाने जाते हैं। लेकिन आज हम आपको एक अनोखे रैस्टोरेंट के बारे में बता रहे हैं जिसका किस्सा दुनिया से निराला है। दुनियाभर में कई रैस्टोरेंट्स हैं जो किसी न किसी खास वजह से जाने जाते हैं। लोग भी  ऐसे रैस्टोरेंट में जाना पसंद करते हैं जहां का खाना टेस्टी हो और सभी तरह की सुविधाएं हो।

आजकल कई रैस्टोरेंट में अलग-अलग थीम भी रखी गई है। एेसा ही एख रैस्टोरैंट है यूके के एनाटोमी लैब लाइव ने लोगों को अपने लेबोरेटरी में डिनर करने के लिए एक खास ऑफर की शुरूआत की है। यहां खाने के लिए हर तरह की डिशेज हैं। आप यहां वाइन का भी मजा ले सकते है। यहां लोग घर की तरह आम डिनर नहीं करते बल्कि उन्हें लाशों के बीच डिनर करना होता हैं। जी हां, डिनर करते समय आपकी आंखों के सामने लाशों को काटा जाएगा। ऐसे में मजबूत दिल वाले ही यहां डिनर कर सकते हैं।

 आपको बता दें, बॉडीज प्लास्टिक की बनी होती है, जिसमें सुअर के बॉडी पार्ट्स भरे होते हैं। चाहें बॉडी प्लास्टिक की बनी हो लेकिन इस तरह के माहौल में डिनर करना आसान नहीं। वैसे यह डिनर काफी मशहूर होता जा रहा है। लोग डिनर करने के लिए पहले से टिकट बुक करवाते हैं। अगर आप कटती लाशों के बीच डिनर कर सकते है तो एक बार यहां जरूर जाएं।
 

Advertising