खाना परोसते नजर आए बराक ओबामा, असमंजस में लोग ( वीडियो वायरल)

Saturday, Nov 16, 2019 - 05:07 PM (IST)

वॉशिंगटनः फेसबुक पर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा व उनकी पत्नी मिशेल ओबामा का वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर लोग असमंजस में हैं। वीडियो में ओबामा खाना परोसते हुए नज़र आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि वो अकेले नहीं बल्कि उनकी पत्नी मिशेल ओबामा भी हैं। इस वीडियो को देख लोगों के दिमाग से सवाल उठ रहे हैं कि आखिर अमेरिका का राष्ट्रपति रह चुका ये शख्स अब खाना क्यों परोस रहा है।

 

बता दें, बराक ओबामा यूनाइटेड स्टेट्स के 44वें राष्ट्रपति रहे और अब वो वॉशिंगटन में रहते हैं। बराक ओबामा के इस वीडियो के कैप्शन में लिखा हुआ है 'सालों देश के लिए अपनी सेवा देने के बाद ओबामा और उनकी फैमिली उनका शुक्रिया करते हुए। दरअसल, ये वीडियो साल 2016 का है जब वह अमेरिका के राष्ट्रपति थे. तब सेना के रिटारमेंट होम में पूर्व सैनिकों को थैंक्सगिविंग करते हुए बराक ओबामा और उनके परिवार ने खाना परोसा था।इस वीडियो को गौर से देखने पर दीवार पर 'Armed Forces Retirement Home' और इसका लोगो भी देखा जा सकता है।

Tanuja

Advertising