दुनिया की सबसे बुजुर्ग महिला का निधन, गिनीज वल्र्ड रिकॉर्ड पर था नाम दर्ज

Tuesday, Sep 19, 2017 - 05:38 PM (IST)

वाशिंगटन: दुनिया की सबसे बुजुर्ग शख्स और महारानी विक्टोरिया की प्रजा की आखिरी जिंदा महिला वायोलेट मोसे ब्राउन का जमैका में 117 साल की उम्र में निधन हो गया। ब्राउन जमैका की ऐसी पहली शख्सियत थीं जिनकी उम्र 100 साल से ज्यादा होने के प्रमाण थे। वर्ष 2015 में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने उन्हें उनके 115वें जन्मदिन पर सम्मानित किया था।   

ब्राउन का जन्म 10 मार्च 1900 को हुआ था । उस समय जमैका का इलाका ब्रिटिश साम्राज्य का हिस्सा था। उनके जन्म के 67 साल बाद जमैका की स्थापना हुई।  परिवार और दोस्तों के बीच आंटी वी के नाम से लोकप्रिय ब्राउन को इस साल 27 जुलाई को 117 वर्ष और 139 दिन का होने पर दुनिया की सबसे बुजुर्ग शख्स के तौर पर गिनीज वल्र्ड रिकॉर्ड में जगह दी गई थी।  शरीर में पानी की कमी और अनियमित हृदयगति की वजह से 15 सितंबर को ब्राउन का निधन हो गया था।

Advertising