वियतनाम के राष्ट्रपति त्रान दाई का 61 साल की उम्र में निधन

Friday, Sep 21, 2018 - 01:28 PM (IST)

हनोईः वियतनाम के राष्ट्रपति त्रान दाई क्वांग का गंभीर बीमारी के बाद 61 वर्ष की आयु में शुक्रवार को निधन हो गया। सरकारी मीडिया ने यह खबर दी है। आधिकारिक वियतनाम न्यूज एजेंसी ने शुक्रवार को बताया कि राष्ट्रपति त्रान का सैन्य अस्पताल में 21 सितंबर सुबह 10 बज कर पांच मिनट पर निधन हो गया। वियतनाम टेलीविजन की रिपोर्ट के अनुसार घरेलू और अतंरराष्ट्रीय डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद लंबे समय से बीमार चल रहे राष्ट्रपति त्रान को नहीं बचाया जा सका।

क्वांग को राष्ट्रपति पद पर अप्रैल 2016 में नियुक्त किया गया था। इससे पहले वह पब्लिक सिक्यॉरिटी मिनिस्टर थे। राष्ट्रपति की बीमारी की खबरें पिछले 1 महीने से सोशल मीडिया में फैली हुई थी। वह आखिरी बार 11 सितंबर को इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो के दौरे के वक्त दिखे थे। उस वक्त भी वह काफी बीमार दिख रहे थे। 

Isha

Advertising