वियतनाम ने चीन को लगाई फटकार

Wednesday, Sep 06, 2017 - 04:25 PM (IST)

हनोई: वियतनाम ने दक्षिण चीन सागर में सैन्य अभ्यास को लेकर खूब फटकार लगाई है। विवादित जलक्षेत्र को लेकर दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव के बीच यह दूसरी ऐसी घटना है। चीन और वियतनाम के बीच रणनीतिक और संसाधन संपन्न दक्षिण चीन सागर को लेकर लंबे समय से तकरार रहा है. इस क्षेत्र के सबसे बड़े हिस्से पर चीन अपना दावा करता है। हाल ही में, वियतनाम ने अपने तट के निकट के क्षेत्र में स्पेन के रेपसोल द्वारा संचालित तेल की अन्वेषण परियोजना निलंबित कर दी थी. इस इलाके पर चीन अपना दावा करता है। 

Advertising