वीडियो में देखें, 7 साल बाद शेरों और महिला का अनोखा मिलन

Wednesday, Aug 23, 2017 - 03:59 PM (IST)

नई दिल्ली: अब तक आपने शेर के हमले के कई वीडियो देखें होंगे, लेकिन इस खतरनाक जानवर का अलग रूप देख आप हैरान रह जाएंगे। दरअसल सोशल मीडिया पर ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दो शेर एक महिला को देखते ही उस पर झपट पड़ते हैं, लेकिन वो उस पर हमला करने के लिए नहीं बल्कि उसको गले लगाने के लिए झपटते हैं।  


दरअसल महिला ने दोनों ही शेरों को गोद लिया था, लेकिन जब वो थोड़े बड़े हुए तो उसने शेरों को चिड़ियाघर को सौंप दिया। और जब महिला 7 साल बाद शेरों से मिलने आई तो दोनों शेर उसे पहचान गए और उससे लिपट गए। महिला और शेर के इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। इसे learn something नाम के आईडी से ट्विटर पर अपलोड किया गया है। 
 

Advertising