पाकिस्तान में नाबालिग से रेप, हत्या मामले में नया फुटेज जारी

Saturday, Jan 13, 2018 - 07:59 PM (IST)

लाहौरः पाकिस्तान में सात वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म और उसकी हत्या मामले में पुलिस ने नया फुटेज जारी किया है। पंजाब प्रांत के कसूर जिले में लड़की का पिछले सप्ताह अपहरण कर लिया गया था। मंगलवार को उसका शव मिला।
 
पुलिस ने बताया कि लड़की पांच जनवरी को कसूर शहर में अपने घर के निकट एक धार्मिक शिक्षण केंद्र में पढऩे गई थी। वहां से सीरियल किलर कहे जाने वाले एक शख्स ने उसे अगवा कर लिया। यह जगह लाहौर से करीब 50 किलोमीटर दूर है।  

खबरों के मुताबिक पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति का नया फुटेज जारी किया है जिसके मामले में संलिप्त होने का संदेह है। पुलिस ने कहा कि नए वीडियो से मामले की जांच में आगे बढऩे में मदद मिलेगी। पंजाब पुलिस ने इससे पहले कहा था कि मामले की तहकीकात के लिए संयुक्त जांच टीम (जेआईटी) बनायी गई है। इस मामले से देश भर में जनाक्रोश भड़क गया और लोगों ने बच्ची के लिए इंसाफ की मांग की। एक साल में कसूर जिले में लड़की की इस तरह से हत्या की यह 12 वीं घटना है।
 

Advertising