पाक सेना की क्रूरता का खौफनाक Video आया सामने

Wednesday, Feb 13, 2019 - 06:05 PM (IST)

इस्लामाबादः बलूचिस्तान में पाकिस्तान सेना द्वारा ढाए जा रहे जुल्मों सितम से सारी दुनिया वाकिफ है। कई देशों में बलूच नागरिकों के हक में पाक के खिलाफ प्रदर्शन भी हो रहे हैं। इसी बीच फ्री बलूचिस्तान मूवमेंट से जुड़े एक राजनीतिक कार्यकर्त्ता ने पाकिस्तानी सेना का खौफनाक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में पाकिस्तानी सेना एक निहत्थे बलूच आदमी को घर से खींचता है और उसे मार डालता है।

वीडियो को राजनीतिक कार्यकर्ता बीबगर बलूच ने ट्विटर पर पोस्ट किया है। सेना के जवान बलूच शख्स पर अंधाधुंध फायरिंग करते दिखाई दे रहे हैं। आखिर में ठहाके भी लगाते हैं। यह वीडियो सामने आने के बाद एक बार फिर से पाक सेना द्वारा बलूच लोगों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। बलूच कार्यकर्ता लगातार कहते रहे हैं कि पाकिस्तानी एजेंसियां बलूच लोगों की हत्याएं कर रही हैं।

बलूचिस्तान में लोगों के गायब कर दिए जाने की खबरें भी आती रही हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, ऐसे हजारों की संख्या में बलूच लोग हैं जो गायब हो गए या फिर उन्हें किडनैप करके मार दिया गया. यहां डिटेंशन सेंटर में भी लोगों को बंद कर रखा जाता है।
 

बलूच रिपब्लिकन पार्टी, बलूच नेशनल मूवमेंट, फ्री बलूचिस्तान मूवमेंट जैसे समूह पश्चिमी देशों में भी पाकिस्तानी कार्रवाई का विरोध करते रहे हैं ताकि दुनिया की नजर इस्लामाबाद की ओर जाए। लेकिन पाकिस्तान सरकार की ओर से अब तक कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है।

 

Tanuja

Advertising