ऑटो में इन्टिमेट हो रहे कपल का वीडियो वायरल, मचा हड़कंप

Monday, Dec 16, 2019 - 10:08 AM (IST)

बैंकाकः सोशल मीडिया पर एक ऑटो में जा रहे एक कपल का शारीरिक संबंध बनाते हुए वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना थाइलैंड की राजधानी बैंकॉक की है। सोशल मीडिया पर दो वीडियो वायरल हो गए थे जिसमें महिला-पुरुष एक दूसरे के साथ इन्टिमेट होते दिख रहे थे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ये घटना सुबह की बताई जाती है।

 

पहले वीडियो में दिखता है कि ऑटो में 5 पैसेंजर हैं, 3 पुरुष और 2 महिलाएं। इसी दौरान एक महिला पुरुष के गोद में बैठी है। फिर महिला-पुरुष वीडियो में इन्टिमेट होते दिखते हैं। कपल को सार्वजनिक वाहन में संबंध बनाने को लेकर कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है। Khun-Khachen नाम के एक यूजर ने वीडियो को पोस्ट किया था जिसे सोशल मीडिया पर कई लाख बार देखा गया। बाद में वीडियो को हटा दिया गया।

 

लोग घटना की जमकरआलोचना कर रहे हैं कि बौद्ध संस्कृति वाले देश में इस तरह की हरकत नहीं करनी चाहिए। बता दें कि थाइलैंड की राजधानी दुनियाभर के टूरिस्ट के बीच लोकप्रिय है। हालांकि, ऑटो ड्राइवर ने इस आरोप को खारिज किया है कि उसके ऑटो में कपल संबंध बना रहे थे। ड्राइवर ने कहा कि वे लोग नशे में थे और सिर्फ एन्जॉय कर रहे थे।

Tanuja

Advertising