VIDEO: कार सहित दफनाया शव, वजह जान दुनिया हैरान

Tuesday, Jun 05, 2018 - 03:12 PM (IST)

शंघाईः  सोशल मीडिया पर चीन का एेसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर लोग दांतों तले उंगली दबाने को मजबूर हो  रहे हैं। इस वीडियो को देख और कहानी सुन सभी हैरान हैं। यहां एक शख्स की मौत के बाद उसे कार  सहित दफनाया गया है ।


उत्तरी चीन के बाओडिंग सिटी में एक शख्स की आखिरी ख्वाहिश थी कि उसे कॉफिन की जगह उसी की कार के साथ दफनाया जाए। ये स्पेशल रिक्वेस्ट उन्होंने विल में लिखी थी।परिवार वालों ने उनकी ये विश पूरी की और देखते ही देखते इस घटना का वीडियो चीन में  तेजी से वायरल हो गया।  
 
South China Morning Post के मुताबिक, 28 मई को शख्स को सिल्वर हुडई सोनाटा के साथ दफनाया गया। इशके लिए 3 लोगों की मदद भी ली गई।मृतक के गांव के एक शख्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वीबो पर लिखा- ''उन्हें जवानी के दिनों से ही कारों का काफी शौक था।'' कुछ लोग वीबो पर इस शख्स का मजाक भी बना रहे हैं।एक यूजर ने लिखा- ''शुक्र है उसको प्लेन पसंद नहीं था।''
 

Tanuja

Advertising