आर्मेनिया पहुंचे उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी, होंगे कई समझौते

Tuesday, Apr 25, 2017 - 12:13 AM (IST)

येरेवान(आर्मेनिया,(अविनाश चोपड़ा): उप-राष्ट्रपति हामिद अंसारी के अपनी आगामी पोलैंड यात्रा के दौरान परमाणु आपूॢतकत्र्ता समूह (एन.एस.जी.) में शामिल होने के भारत के प्रयासों पर विचार-विमर्श करने की संभावना है। आर्मेनिया और पोलैंड की 5 दिवसीय यात्रा पर आज यहां देर रात्रि येरेवान पहुंचे उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी विभिन्न बैठकों और समारोहों में शामिल होने के साथ ही दोनों देशों के नेताओं के साथ वार्ता भी करेंगे।

 

हामिद अंसारी पहली बार आर्मेनिया और पोलैंड की यात्रा पर हैं। हालांकि एक दशक के बाद उपराष्ट्रपति स्तर के भारतीय नेता की आर्मेनिया की यह दूसरी यात्रा है। उप-राष्ट्रपति 26 अप्रैल तक आर्मेनिया में होंगे। इस यात्रा में उप-राष्ट्रपति के साथ उनकी पत्नी सलमा अंसारी भ्भी गई हैं। अंसारी के साथ आर्मेनिया और पोलैंड की यात्रा पर लघु, मध्यम एवं सूक्ष्म उद्योग राज्य मंत्री गिरिराज सिंह भी गए हैं। उप-राष्ट्रपति के साथ एक संसदीय शिष्टमंडल भी गया है जिसमें माकपा सांसद सीताराम येचुरी, राकांपा सांसद डी.पी. त्रिपाठी, कांग्रेस सांसद विवेक तंखा और भाजपा सांसद थुपस्टान चेवांग व मीडियाकर्मी भी शामिल हैं। अंसारी 26 अप्रैल को पोलैंड पहुंचेंगे और वहां अगले 2 दिनों के दौरान वह पोलैंड के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से मुलाकात करेंगे जो उप-राष्ट्रपति के सम्मान में भोज का आयोजन करेंगे। अंसारी सीनेट के स्पीकर से भी मुलाकात करेंगे। 

 

अनौपचारिक बातचीत में हामिद अंसारी ने कहा, ‘‘आर्मेनिया और पोलैंड भारत के मित्र देश हैं। आर्मेनिया एक गरीब देश है और वह अपने यहां उद्योगों के विकास और व्यापार के लिए भारत से सहयोग बढ़ाने का इच्छुक है। उन्होंने बताया कि सैंट्रल यूरोप में आर्मेनिया एक ऐसा देश है जो शुरू से ही भारत का हमदर्द रहा है। यहां तक कि जब यह सोवियत रूस के अंतर्गत आता था तभी से भारत के साथ अपनी दोस्ती को बखूबी निभा रहा है।  

 

वहीं पोलैंड एक ऐसा बदनसीब देश है जो शताब्दी वर्ष में 2 बार ध्वस्त हो चुका है। यहां के लोगों ने कठिन परिस्थितियों में भी अपनी मेहनत के बल पर इसका पुनॢनर्माण किया तथा रूस और जर्मनी के कब्जे से मुक्त करवाकर इसे तेज अर्थव्यवस्था की पटरी पर ला दिया।  उपराष्ट्रपति के साथ आर्मेनिया दौरे पर पहुंचे शिष्टमंडल ने भारतीय समय अनुसार देर रात रिपब्लिक स्क्वायर स्थित ऐतिहासिक इमारतों का भ्रमण किया एवं वहां के खानपान का लुफ्त भी उठाया। 


दुश्मन देशों से घिरा है आर्मेनिया
आर्मेनिया एक ऐसा देश है जोकि चारों तरफ से दुश्मन देशों से घिरा हुआ है। इसके एक तरफ अजरबेजान,तुर्की, ईरान और दूसरी तरफ रूस है। अजरबेजान और तुर्की के साथ आर्मेनिया के संबंध काफी तनावपूर्ण हैं। रूस भी आर्मेनिया का पुराना दुश्मन है।

 

कार्यकाल के अंतिम दौरे पर दुबई जाएंगे अंसारी
हामिद अंसारी ने बताया कि अपने उप-राष्ट्रपति के कार्यकाल के आखिरी दौरे पर वह दुबई जाएंगे। उनका यह दौरा इस वर्ष मई में प्रस्तावित है। उप-राष्ट्रपति की दुबई यात्रा के दौरान भारत के साथ कई महत्वपूर्ण समझौते होने की संभावना है। 

Advertising