बिल्ली ने 9 साल पहले मारा था पंजा, अब मुसीबत में फंसी वेटनरी डॉक्टर की जान

Friday, Jun 21, 2019 - 09:54 AM (IST)

लंदनः कई लोग पालतू जानवरों को बेहद पसंद करते हैं मगर कई बार उनका ये शौक जानलेवा भी साबित हो सकता है। ऐसा ही एक मामला ब्रिटेन में सामने आया है, जहां 41 वर्षीय वेटनरी डॉक्टर की जान पर बन आई है। उन्हें 9 साल पहले साल 2010 में बिल्ली ने पंजा मारा था। मगर, अब उन्हें बुखार आ रहा है, दिखाई देना कम होने लगा, रात में पसीने आते थे और मसल्स में दर्द हो रहा था।

डॉक्टरों को लगा कि वेलिंगटन की रहने वाली विक्टोरिया एल्टॉफ्ट को ब्रेन ट्यूमर हो गया है। लिहाजा, उन्होंने तत्काल एक अस्पताल में अप्वाइंटमेंट लिया। वहां शुरुआत में डॉक्टरों को लगा कि यह ब्रेन ट्यूमर या मल्टीपल स्केलेरोसिस के शुरुआती लक्षण हो सकते हैं। विक्टोरिया को एमआरआई स्‍कैन कराने के कहा गया और इसके साथ ही उनकी रीढ़ की हड्डी के द्रव का परीक्षण भी किया गया। रिपोर्ट सामान्य आने पर यह स्पष्ट हो गया कि विक्टोरिया को इससे संबंधित कोई परेशानी नहीं है। डॉक्टरों को बाद में पता चला कि बिल्ली के पंजे मारने के बाद विक्टोरिया बार्टोनेला बैक्टीरिया से संक्रमित हो गई थी।

एंटीबायोटिक्स लेने के बावजूद, विक्टोरिया को बिल्ली के पंजे से खरोंच लगने के नौ साल बाद भी अत्यधिक थकान महसूस होती है। अपनी समस्या को बताते हुए विक्टोरिया ने कहा कि मुझे पता है कि 2010 की शरद ऋतु में एक बिल्ली ने मुझे पंजा मारा था। मगर, मैं अभी भी इतने सालों के बाद थकान से पीड़ित हूं। आज तक, यह जानना मुश्किल है कि बार्टोनेला से पीड़ित होने के प्रभाव कितने लंबे हैं और वे क्या हैं। दरअसल, इस मामले में बहुत कम शोध हुआ है, लेकिन मुझे पता है कि मैं अब वैसी नहीं हूं, जैसी इस हादसे के पहले हुआ करती थी।

Tanuja

Advertising