वेनेजुएला में जेल से रिहा होते ही विपक्षी नेता का अपहरण, मचाडो ने बताया "इंटरनेशनल अलर्ट" ! कहा-जिंदा होने का सबूत दो

punjabkesari.in Monday, Feb 09, 2026 - 11:22 AM (IST)

 International Desk: वेनेजुएला में विपक्ष की नेता मारिया कोरिना मचाडो ने सोमवार को कहा कि उनके सबसे करीबी सहयोगियों में से एक जुआन पाब्लो गुआनिपा का जेल से रिहा होने के कुछ ही घंटों बाद अपहरण कर लिया गया है।  9 महीने तक राजनीतिक कैदी रहने के बाद रिहा होने के कुछ घंटे बाद, मारिया कोरिना मचाडो के करीबी जुआन पाब्लो गुआनिपा को काराकास में बंदूक की नोक पर अगवा कर लिया गया। सादे कपड़ों में भारी हथियारों से लैस लोगों का एक ग्रुप 4 गाड़ियों में आया, और उन्हें जबरदस्ती उठाकर ले गया। मचाडो ने इसे "इंटरनेशनल अलर्ट" बताया, और उनकी तुरंत रिहाई और उनके ज़िंदा होने का सबूत मांगा।

 

🚨🇻🇪 VENEZUELA ALLY OF MARIA MACHADO IS KIDNAPPED HOURS AFTER RELEASE

Hours after walking free from 9 months as a political prisoner, Juan Pablo Guanipa, a tight with Maria Corina Machado, got snatched at gunpoint in Caracas.

A crew of heavily armed dudes in civvies rolled up… pic.twitter.com/xb7p7Z3EqF

— Mario Nawfal (@MarioNawfal) February 9, 2026

सरकार ने राजनीतिक रूप से प्रेरित लंबी हिरासत के बाद रविवार को कई विपक्षी सदस्य रिहा किए थे, जिनमें गुआनिपा भी शामिल थे। मचाडो ने सोशल मीडिया पर बताया कि गुआनिपा का मध्यरात्रि के आसपास राजधानी काराकस के एक आवासीय इलाके से अपहरण कर लिया गया। मचाडो ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''चार वाहनों में सादे कपड़ों में आए भारी हथियारबंद पुरुषों ने उन्हें हिंसक तरीके से अगवा कर लिया। हम उनकी तुरंत रिहाई की मांग करते हैं।'' विपक्षी नेताओं की रिहाई ऐसे समय में हुई है जब कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज की सरकार पर उन सैकड़ों लोगों को रिहा करने का दबाव बढ़ रहा है जिनकी गिरफ्तारी महीनों या वर्षों पहले उनकी राजनीतिक गतिविधियों से जुड़ी हुई थी।

 

Juan Pablo Guanipa, the most important Venezuelan opposition leader after María Corina Machado, has just been abducted in Caracas by heavily armed men, shortly after being released this afternoon following months of illegal imprisonment. @SecRu @RepMariaSalazar @POTUS @SecWar pic.twitter.com/RHUjmkzIx9

— Erick Torres (@ULA_ErickTorres) February 9, 2026

यह रिहाई संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त के प्रतिनिधियों की वेनेजुएला यात्रा के बाद हुई है। सरकार के प्रेस कार्यालय ने सोमवार तड़के इस मामले पर टिप्पणी के लिए किए गए अनुरोध पर तत्काल कोई जवाब नहीं दिया। पूर्व गवर्नर गुआनिपा ने अपनी रिहाई के बाद पत्रकारों से कहा था, ''मुझे पूरा विश्वास है कि हमारा देश पूरी तरह बदल चुका है। अब हम सभी की जिम्मेदारी है कि हम एक स्वतंत्र और लोकतांत्रिक देश के निर्माण पर ध्यान केंद्रित करें।'' गुआनिपा आठ महीने से अधिक समय तक जेल में रहे।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Related News