ओलिम्पिक गोल्ड मैडलिस्ट का खौफनाक खुलासा -टीम के डॉक्टर ने सैकड़ों बार किया यौन शोषण

Saturday, Apr 21, 2018 - 05:02 PM (IST)

वॉशिंगटनः विश्व प्रसिद्ध एक पूर्व ओलिम्पिक गोल्ड मैडलिस्ट ने यौन शोषण को लेकर खौफनाक खुलासा किया है। अमरीका की पूर्व ओलिम्पिक गोल्ड मैडलिस्ट जिमनास्ट मकैला मारोने (22) ने  बताया कि यूएसए जिमनास्टिक टीम के डॉक्टर लैरी नसार (54) ने सैंकड़ों बार उसका यौन शोषण किया। मकैला के अनुसार, आरोपी डॉक्टर लैरी नसार तब से उनका शोषण कर रहा है, जब वह सिर्फ 13 साल की थी।  मकैला उन 200 महिलाओं में शामिल हैं, जिन्होंने लैरी नसार पर यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। आरोपी डॉक्टर लैरी नसार फिलहाल जेल में है।

लैरी नसार पर यौन उत्पीड़न करने के आरोप लगाने के बाद मकैला मारोने ने अपने पहले इंटरव्यू में बातचीत के दौरान कहा कि 13 साल की उम्र में मेडिकल ट्रीटमेंट के बहाने उसके साथ यौन शोषण किया था और उसके बाद से यह ‘ट्रीटमेंट’ उसके साथ सैंकड़ों बार हुआ। 

मकैला ने बताया कि आरोपी लैरी ने उससे कहा था कि इस बात को कोई नहीं समझेगा और ओलिम्पिक गोल्ड मैडल जीतने के लिए तुम यह बलिदान कर रही हो। तुम लोगों को इस बारे में नहीं बता सकती। बता दें कि मकैला मारोने ने साल 2012 के ओलिम्पिक खेलों में टीम स्पर्धा का गोल्ड मैडल और एक सिल्वर मैडल जीता था। मकैला ने बताया कि जब वह 15 साल की थी, तब टीम के साथ जापान गई थी। तब नासर ने नींद की गोलियां खिलाकर उसका यौन शोषण किया था।

Tanuja

Advertising